{"_id":"5ef2a07b8ebc3e432b5abd48","slug":"the-body-of-a-woman-kept-rotting-in-malviya-nagar-for-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवीय नगर में एक सप्ताह तक सड़ता रहा युवती का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवीय नगर में एक सप्ताह तक सड़ता रहा युवती का शव
Wed, 24 Jun 2020 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में लोग एक-दूसरे से कितनी दूरी बनाकर रह रहे हैं उसका उदाहरण मालवीय नगर इलाके में सामने आया है। यहां एक युवती का शव फ्लैट में करीब एक सप्ताह तक पड़ा रहा। शव सड़-गल गया था। शव पर कीड़े पड़ गए थे, मगर पड़ोसियों को इसी जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि युवती की कैसे मौत हुई है। मालवीय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रूबी चौधरी(36) पॉकेट-के, फेज-दो शेखसराय में अकेली रहती थी। रूबी का अपना फ्लैट है। करीब एक महीने पहले रूबी की मां का देहांत हो गया था। इसके बाद वह घर में अकेली रह रही थी।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने पिछले एक सप्ताह से रूबी के घर में न कोई हलचल नहीं देखी और न ही रूबी को बाहर निकलते देखा तो उन्होंने सोमवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना दी। घर से बदबू आने लग गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो रूबी पलंग पर मृत पड़ी थी। रूबी का शव सड़-गल चुका था और शव में कीड़े पड़ गए थे।
बताया जा रहा है कि रूबी को किडनी की बीमारी थी। उसका मैक्स अस्पताल से इलाज चल रहा था। ये भी माना जा रहा है कि कोरोना भी मौत की वजह हो सकती है। हालांकि पुलिस को घर में खाना आदि रखा मिला है। बैड के पास कुछ दवाईयां मिली हैं। मालवीय नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस रूबी के रिश्तेदारों का पता कर रही है। मंगलवार दोपहर तक रूबी के किसी रिश्तेदार का पता नहीं लग सका था।