फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The bloody Mohnnagr city intersection

सबसे खूनी मोहननगर नगर चौराहा

Wed, 16 Sep 2015 06:16 PM IST
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 16 Sep 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
The bloody Mohnnagr city intersection

ट्रैफिक पुलिस ने शासन को एक्सीडेंट और डेथ प्वाइंट की रिपोर्ट भेजी है, जिसमें मोहननगर चौराहा सबसे खूनी है। यह रिपोर्ट पिछले पांच सालों में हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।

विज्ञापन


इस दौरान 4425 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1866 लोगों की मौत हुई है और 3385 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 452 सड़क दुर्घटनाएं मोहननगर चौराहे और उसके आसपास हुईं, जिनमें 176 लोगों की मौत हुई और 238 लोग घायल हुए।
विज्ञापन


अभी तक एनएच-24 पर एबीईएस कट-विजनगर बाईपास-लालकुआं रोड सबसे खूनी था। हादसों और जाम से बचने के लिए मोहननगर चौराहे को पिछले दिनों सिग्नल फ्री कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर 24 घंटे के अंदर ही सिग्नल फ्री करने के निर्देश वापस लेने पड़े थे और पुराने ढर्रे पर ही ट्रैफिक चलाने की इजाजत देनी पड़ी थी। मोहनगर चौराहे से हर रोज लाखों वाहन गुजरते हैं।

ये हैं नए एक्सीडेंट प्वाइंट

1- मोहननगर चौराहा
2- अर्थला पीर के पास
3- भोपुरा चौराहा
4- करहेड़ा कट
5- एबीईएस कट
6- रेलवे रोड चौराहा
7- इंद्रापुरी
8- आराधना तिराहा
9- गंगनहर के पास
10- पसौंडा पुलिस

पांच सालों में हुए एक्सीडेंट
साल-दुर्घटनाएं-मौत-घायल
2011-1109-535-817
2012-850-378-710
2013-881-399-677
2014-897-387-647
2015-360-167-263
(नोट-2015 के आंकड़े जून माह तक के हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed