फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The BJP leader's wife confronts robbers.

लुटेरों से भिड़ गई भाजपा नेता की पत्नी

Mon, 02 Feb 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Mon, 02 Feb 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
The BJP leader's wife confronts robbers.
भाजपा नेता की पत्नी की बहादुरी के सामने शनिवार रात लुटेरों के हौसले पस्त हो गए। बदमाशों ने पर्स छीनने के चक्कर में महिला को करीब सौ मीटर तक घसीटा, मगर उन्होंने पर्स नहीं छोड़ा। आखिरकार लुटेरों को पर्स छोड़कर भागना पड़ा।
विज्ञापन


भाजपा नेता अशोक संत सेक्टर-17 स्थित सी ब्लॉक में फ्लैट संख्या 102 में रहते हैं। उनकी पत्नी सुदेश संत दिल्ली सचिवालय स्थित स्वास्थ्य विभाग में असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट हैं।
विज्ञापन


वह शनिवार रात करीब नौ बजे ऑफिस से घर लौट रही थीं। वैशाली मेट्रो स्टेशन से आटो पकड़कर वसुंधरा आईं और महाराजा अग्रसेन चौक पर उतर गईं। वह पैदल घर की तरफ बढ़ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उनके कंधे पर हाथ मार दिया। वह लड़खड़ा र्गइं। इसी बीच बदमाशों ने उनके पर्स पर झपट्टा मार दिया। पर्स का हैंडल और उनका हाथ बदमाश के हाथ में आ गया।

बदमाश बाइक के साथ उन्हें घसीटते हुए ले गए। उन्होंने पर्स नहीं छोड़ा और शोर मचा दिया। आगे स्पीड ब्रेकर आने पर बदमाश ने पर्स छोड़ दिया और नहर रोड की तरफ भाग गए।

सुदेश के हाथ-पैर में काफी चोटें आई हैं। घटना के बाद वह काफी घबरा गई। उनके पति ने प्रह्लादगढ़ी चौकी पर शिकायत दी है।

मदद को नहीं आए गार्ड
सुदेश संत ने बताया कि घटना के दौरान सेक्टर-19 की सत्यम एंक्लेव के गेट पर चार सिक्योरिटी गार्ड खड़े थे। लेकिन वे मदद के लिए नहीं आए।

उन्होंने बताया कि अग्रसेन चौक से सेक्टर-17 और 19 को जाने वाला मुख्य रास्ता है। इस पर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुईं हैं। पूरे रास्ता पर अंधेरा रहता है। पुलिस भी गश्त नहीं करती।

नर्स से पर्स लूटकर भाग रहे बदमाशों को दबोचा
लाजपत नगर में अस्पताल से घर लौट रही नर्स से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स और मोबाइल लूट लिया। महिला ने शोर मचाया तो बदमाश भागने लगे। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया।

कुछ दूरी पर बदमाशों की बाइक फिसल गई। लोगों ने बदमाशों का धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। श्यामपार्क एक्सटेंशन निवासी प्रवीणा अंबे अस्पताल में नर्स हैं।

वह शनिवार रात पौने दस बजेे घर लौट रही थीं। लाजपत नगर के ईश्वर बारातघर के पास  पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स और मोबाइल लूट लिया। पर्स में करीब 150 रुपये थे।


महिला ने शोर मचाया तो बदमाश भागने लगे। कुछ दूरी पर बदमाशों की बाइक फिसल गई। इसी बीच लोगों ने बाइक सवार बदमाश आकाश और सागर को पकड़ लिया। और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed