फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The biggest traffic junction will be noida Sector-71

सबसे बड़ा ट्रैफिक जंक्शन होगा सेक्टर-71, जाम से मिलेगी राहत

Tue, 25 Sep 2018 05:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 25 Sep 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
The biggest traffic junction will be noida Sector-71
ट्रैफिक

सेक्टर-71 चौराहा शहर का सबसे बड़ा ट्रैफिक जंक्शन बनने जा रहा है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा और सेक्टर-62 मेट्रो शुरू होने के बाद जाम से बेहाल रहने वाले इस चौराहे पर हालात और बिगड़ जाएंगे। इससे चिंतित ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा प्राधिकरण को सड़क चौड़ीकरण का सुझाव दिया है। इस पर जल्द काम शुरू करने की तैयारी है। चौराहे पर ग्रीन बेल्ट के रूप में खाली पड़ी जगह का इस्तेमाल कर चौड़ाई दो लेन तक बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


मास्टर प्लान रोड नंबर-3 के जरिये नोएडा को गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ने वाले सेक्टर-71 चौराहे पर वर्तमान में जाम की स्थिति रहती है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों की मानें तो यह चौराहा काफी पुराना है। साल दर साल ट्रैफिक का दबाव तो बढ़ता गया, लेकिन जाम से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। चौराहे से भंगेल, होशियारपुर, ग्रेनो वेस्ट और एनएच-24 की तरफ जाने वाले रास्ते संकरे होने के कारण सुबह-शाम पीक टाइम में जाम जैसे हालात बने रहते हैं। ट्रैफिक सिग्नल पर लंबी लाइन लग जाती है। नोएडा प्राधिकरण चौराहे पर अंडरपास बनाने की तैयारी में जुटा है, लेकिन इसके तैयार होने तक जाम से निपटने के लिए अस्थायी विकल्प आजमाने की तैयारी है।
विज्ञापन


मेट्रो शुरू होने पर बिगड़ेंगे हालात
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो लाइन और सिटी सेंटर से सेक्टर-62 के बीच मेट्रो का विस्तार इसी चौराहे से होकर किया जा रहा है। साल के अंत तक दोनों मेट्रो परियोजनाएं शुरू हो जाएंगी। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मेट्रो इंटरचेंज बनने के बाद इस चौराहे के स्टेशन से चार से पांच मिनट की मेट्रो सेवा होगी। इससे वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। आसपास पड़ने वाले सेक्टर-53, 61, 71, 72, 73, 119, 120, 121, 122, गांव पर्थला, सर्फाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौड़ सिटी, छिजारसी, शाहबेरी, क्रॉसिंग रिपब्लिक, बिसरख और सूरजपुर आदि स्थानों पर जाने वाले लोग किसी न किसी यातायात साधन से ही आएंगे। अनुमान है कि यहां से करीब 50 बसें, 300 से 400 ऑटो और सैकड़ों कैब संचालित होंगी। चौराहे पर यातायात का दबाव बढ़ेगा, जबकि इससे निपटने के लिए पार्किंग और स्टैंड की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में समय रहते प्लानिंग नहीं की गई तो आने वाले दिनों में लोगों को जाम की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-71 चौराहे के चौड़ीकरण के अलावा जाम से निपटने का कोई विकल्प नहीं है। फिलहाल चौराहे के कटों पर दो लेन में आकर ट्रैफिक फंस जाता है। जाम से निपटने के लिए चौराहे की प्लानिंग दोबारा करनी होगी। चौराहे पर इतनी खाली जगह है कि कट चौड़े किए जा सकें। इससे दो लेन की सड़क तीन से चार लेन हो जाएगी।
- अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed