फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The bad being a nuisance to the teenager, crossing all limits.

किशोरी का जीना किया दूभर, लांघ रहे अश्लीलता की सारी हदें

Mon, 15 Jun 2015 08:26 PM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
The bad being a nuisance to the teenager, crossing all limits.

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी के साथ मनचलों ने बार-बार अश्लील हरकतें कीं। मनचलों के डर से किशोरी ने घर से निकलना छोड़ दिया। इस वजह से उसकी नौकरी भी छूट गई।

विज्ञापन


परेशान किशोरी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस आरोपी मनचलों की तलाश कर रही है। पीड़िता के मुताबिक वह मथुरा रोड स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन


एक जून को तबीयत ठीक न होने की वजह से वह कंपनी से छुट्टी लेकर पैदल ही वापस लौट रही थी। रास्ते में मोहन तिवारी, रणजीत और गोविंदा बाइक से आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर की घिनौनी हरकत

The bad being a nuisance to the teenager, crossing all limits.

किसी तरह तीनों से बचकर पीड़िता घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। मनचलों के डर से दूसरे दिन पीड़िता ड्यूटी पर नहीं गई।

परिजन काम पर चले गए और पीड़िता घर में अकेली रह गई। दिन में करीब 12:00 बजे तीनों उसके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि मोहन तिवारी ने पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की।

चीखने चिल्लाने पर पड़ोसियों के आने के डर से तीनों उसे छोड़कर भाग निकले। मनचलों के डर से पीड़िता ने नौकरी छोड़ दी। शनिवार की शाम को पीड़िता मंदिर में पूजा करने के लिए निकली थी।

रास्ते में गिराकर नोंचे कपड़े

The bad being a nuisance to the teenager, crossing all limits.

रास्ते में मनचलों ने मोटरसाइकिल से धक्का देकर उसे गिरा दिया और शरीर के कपड़े नोंच डाले।

कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों बाइक लेकर फरार हो गए।

ओल्ड थाना पुलिस ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed