फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The audience was mesmerized by the excellent presentations in Bharat Sanskrit Yatra

Delhi NCR News: भारत संस्कृत यात्रा में बेहतरीन प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार शाम को शास्त्रीय संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। हिंदुस्तान कला और संगीत समाज की ओर से आंध्र एसोसिएशन के गोदावरी ऑडिटोरियम में आयोजित भारत संस्कृत यात्रा के पहले दिन देश के विख्यात कलाकारों ने प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पद्म भूषण पंडित विश्वामोहन भट्ट और पंडित सालिल भट्ट की मोहन वीना और सतविक वीना की अद्भुत जुगलबंदी रही। पंडित रितेश-रजनीश मिश्रा ने अपनी स्वर साधना से शास्त्रीय गायन का जादू बिखेरा जिनका साथ तबला वादन में पंडित रामकुमार मिश्रा और रोहेन बोस ने दिया। हारमोनियम पर राहुल मिश्रा और सुमित मिश्रा की संगति ने प्रस्तुतियों में और रंग भर दिया। नृत्य की दुनिया में विदुशी कविता द्विवेदी और उनके समूह ने ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी भावभंगिमा और तालमेल ने सभागार में शास्त्रीय नृत्य की गरिमा और सौंदर्य बिखेर दिया। आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed