फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The ASI will be held accountable if a fire breaks out in the garbage.

Delhi NCR News: कूड़े में आग लगी तो एएसआई की तय होगी जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
दूसरी बार आग मिली तो एसआई, जेई और एसडीओ पर गिरेगी गाज
विज्ञापन

15 दिन में अवैध आरएमसी प्लांट बंद करने के आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए अब अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने सोमवार को नगर निगम और जीएमडीए के अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ किया कि सफाई और प्रदूषण नियंत्रण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में सबसे अहम फैसला कूड़े में आग लगाने की घटनाओं को लेकर हुआ। आयुक्त ने कहा कि किसी वार्ड में कूड़े में आग लगी मिली तो संबंधित एएसआई जिम्मेदार होगा। अगर उसी स्थान पर दोबारा आग लगी मिली तो एसआई, जेई और एसडीओ की जिम्मेदारी तय होगी। इससे अधिकारियों पर अपने क्षेत्र की निगरानी बढ़ाने का दबाव रहेगा। प्रदूषण फैलाने वाले अवैध आरएमसी प्लांट पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी अवैध आरएमसी प्लांट को अगले 15 दिनों में पूरी तरह बंद करने को कहा गया है। आयुक्त ने इंजीनियरिंग और सेनिटेशन विंग को सफाई की संयुक्त जिम्मेदारी देते हुए सभी अधिकारियों को अपने-अपने वार्ड में नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article