{"_id":"59cd25904f1c1bca538b4ce8","slug":"the-amount-received-now-will-be-treated-for-varun","type":"story","status":"publish","title_hn":"थैंक्यू मोदी अंकल...मिल गई रकम, अब होगा वरुण का इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थैंक्यू मोदी अंकल...मिल गई रकम, अब होगा वरुण का इलाज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Sep 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
किडनी फेलियर मास्टर वरुण का उपचार अब शुक्रवार से शुरू होगा। गुरुवार सुबह सर गंगाराम अस्पताल में जाकर हंस फाउंडेशन की ओर से साढ़े 8 लाख रुपये का चेक सौंप दिया गया है। यह रकम अस्पताल प्रबंधन को सौंपी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब वरुण की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कुछ वक्त कागजी कार्रवाई में लगने के बाद वरुण को जल्द ही नई किडनी मिल सकेगी। बता दें कि पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान निवासी वरुण लंबे समय से बीमार है। किडनी फेल होने के कारण उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता कमल किशोर की आर्थिक स्थिति कमजोर है।
विज्ञापन
ऐसे में दर्द से तड़प रहे वरुण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख पूछा था कि मोदी अंकल, क्या मैं मर जाऊंगा? इस पत्र को अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद उत्तराखंड के मसूरी से विधायक गणेश जोशी ने इस पर संज्ञान लेते हुए पीड़ित वरुण से न सिर्फ मुलाकात की, बल्कि गरीब बच्चों को लेकर कार्य करने वाली हंस फाउंडेशन से मदद की अपील भी की।
विज्ञापन
जिसके बाद माता मंगला और भोले महाराज के निर्देश पर फाउंडेशन ने पूरा खर्चा उठाने की घोषणा की। गुरुवार को इसी सिलसिले में फाउंडेशन की ओर से चेक अस्पताल प्रबंधन को सौंपा गया।