{"_id":"58a716cb4f1c1b815fd84042","slug":"the-agony-of-the-woman-s-eyes-hearing-ncw-member-tear-come","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" दुष्कर्म पीड़िता की व्यथा सुनकर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य की भी आंखों में आ गए आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता की व्यथा सुनकर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य की भी आंखों में आ गए आंसू
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां केंद्र व प्रदेश सरकार बेटियों को बढ़ावा देने के लिए मुहिम चला रही है। वहीं औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की पुलिस महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कतई गंभीर नहीं है। इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सुनवाई के दौरान देखने को मिला।
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता की व्यथा सुनकर आयोग की सदस्य की आंखें नम हो गईं। उन्होंने महिला थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए 10 दिन में रिपोर्ट तलब की है।
महिला आयोग की सदस्य साहू के सामने रोते हुए 17 वर्षीय एक किशोरी ने बताया कि 12 मार्च 2016 को अपनी छोटी बहन को बुलाने घर से बाहर गई तो पड़ोसी मुनाफ ने उसे अपने घर में खींच लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में आरोपी मुनाफ ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बनाई। इसके बाद मुनाफ ने ब्लैकमेल कर दो दोस्तों के साथ मिलकर फिर गलत हरकत की।
विज्ञापन
डीजीपी को लिखा जाएगा पत्र
demo pic
- फोटो : The Sun
मामला दर्ज होने के बावजूद आज तक तीनों आरोपियों को पकड़ा नहीं गया। पीड़िता के पिता ने तो पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप तक लगा दिया। इस पर आयोग की सदस्य ने थाना प्रभारी को फटकारा और दस दिन में रिपोर्ट तलब की।
शुक्रवार को फरीदाबाद के मैग्पाई पर्यटन केंद्र में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू ने 40 मामलों की सुनवाई की। महिलाओं पर बढ़ते अपराध को देख आयोग की सदस्य भी आश्चर्यचकित रह गईं।
इस दौरान आयोग ने लापरवाह पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार भी लगाई। अधिकांश मामलों में आयोग सदस्य ने पुलिस की कार्रवाई में ढील पाई। साहू ने कहा कि फरीदाबाद से काफी मामले आए, जिसमें पुलिस की भूमिका नकारात्मक रही है। इसके लिए वो डीजीपी को पत्र लिखेंगी। उन्होंने बताया कि दो-तीन मामले काफी गंभीर थे, जिन पर तेजी से कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों को कहा गया है।