फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The accused who killed the woman in Wazirpur JJ Colony arrested

Delhi: घर में घुसकर महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार, रोहित बोला- सलमा से थे मेरे संबंध, दूर हुई तो मार डाला

Tue, 01 Nov 2022 12:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 12:59 AM IST
सार

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला पहले करोलबाग के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वहां वह एक युवक के संपर्क में आई। दोनों में दोस्ती हो गई। 

विज्ञापन
The accused who killed the woman in Wazirpur JJ Colony arrested
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत नगर के वजीरपुर जेजे कॉलोनी में घर में घुसकर महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने सिविल लाइंस से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी दिल्ली के कई होटल में छिपकर पुलिस से बच रहा था। आरोपी ने दावा किया है कि वह मृत महिला के साथ रिश्ते में था और रिश्ता टूटने के बाद उसने महिला की हत्या की साजिश रची। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सदर बाजार निवासी रोहित गुप्ता (29) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि 28 अक्तूबर की दोपहर 1.10 बजे वजीरपुर जेजे कॉलोनी में घर में घुसकर एक महिला की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला को तीन गोली मारी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की पहचान सलमा के रूप में हुई। वह अपने दो बच्चों के साथ यहां रहती थी और घरों में साफ सफाई का काम करती थी। महिला की बेटी के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला पहले करोलबाग के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वहां वह एक युवक के संपर्क में आई। दोनों में दोस्ती हो गई। इस बात को लेकर महिला को घरेलू समस्या होने लगी तो उसने दोस्ती तोड़ ली और अपने पति से अलग दोनों बच्चों के साथ रहने लगी।

विज्ञापन

शक होने पर पुलिस को युवक के घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर से गायब था और उसका फोन भी बंद था। जांच में पता चला कि युवक किराने की दुकान में काम करता था। पुलिस ने उस पर निगरानी बढ़ाई और निरीक्षक दिनेश बेनीवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी को सिविल लाइंस से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोहित ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से तलाक का मामला चल रहा है। वह सलमा के साथ रिश्ते में था, लेकिन उसके रिश्ता तोड़ने के बाद से गुस्से में था। इसी वजह से उसने उसकी हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed