फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The 25th Bharat Rang Mahotsav will witness a grand theatre festival, bringing together stages from across the country and the world.

Delhi NCR News: 25वें भारत रंग महोत्सव में लगेगा थिएटर का महाकुंभ, देश-दुनिया के मंच आएंगे एक साथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
40 शहरों और सात महाद्वीपों को मिलाकर आ रहा है थिएटर की दुनिया का सबसे बड़ा महाकुंभ
विज्ञापन

-पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय, यौनकर्मी और अन्य कम प्रतिनिधित्व वाले सामाजिक समूहों की थिएटर प्रस्तुतियां भी बनेंगी हिस्सा
-136 चयनित भारतीय नाटक, 12 विदेशी प्रस्तुतियां और कुल 277 नाट्य प्रदर्शन शामिल, 228 भाषाओं और बोलियों में होंगी प्रस्तुतियां



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय यानी एनएसडी दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय थिएटर महोत्सव, 'भारत रंग महोत्सव 2026' का आयोजन करने जा रहा है। यह उनका 25वां संस्करण होगा, जो इस वर्ष अब तक के सबसे व्यापक स्वरूप में आयोजित हो रहा है। यह महोत्सव 27 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक देशभर के 40 शहरों में और सातों महाद्वीपों के कम से कम एक-एक देश में मंचित होगा, जिससे इसकी वैश्विक पहुंच और सशक्त होगी। इस ऐतिहासिक संस्करण में 136 चयनित भारतीय नाटक, 12 विदेशी प्रस्तुतियां और आमंत्रित प्रस्तुतियों सहित कुल 277 नाट्य प्रदर्शन शामिल हैं। ये प्रस्तुतियां 228 भाषाओं और बोलियों में होंगी, जो भारत रंग महोत्सव को भाषाई विविधता के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा थिएटर उत्सव बनाती है। बता दें, कि इन नाटकों का चयन देशभर के थिएटर समूहों से प्राप्त 817 राष्ट्रीय और 34 अंतरराष्ट्रीय आवेदनों में से किया गया है। इसके अलावा महोत्सव में 19 विश्वविद्यालय प्रस्तुतियां और 14 स्थानीय प्रस्तुतियां भी शामिल की गई हैं।

भाषाओं, विषयों और समुदायों का होगा संगम : इस वर्ष लगभग सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं के साथ-साथ कई आदिवासी और लुप्तप्राय भाषाओं जैसे मैथिली, भोजपुरी, संस्कृत, तुलु, उर्दू, ताई खामती और नईशी को शामिल किया गया है। पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय, यौनकर्मी, वरिष्ठ नागरिक और अन्य कम प्रतिनिधित्व वाले सामाजिक समूहों की थिएटर प्रस्तुतियां भी महोत्सव का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन


थिएटर बाजार और नई कृतियों से बढ़ेगी शोभा : बीआरएम 2026 में थिएटर बाजार एक महत्वपूर्ण खंड होगा, जिसमें नए लिखे नाटकों को आमंत्रित कर पुरस्कृत और प्रकाशित किया जाएगा। इसके तहत 17 नई पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा।।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सहयोग : भारत रंग महोत्सव 2026 का आयोजन कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक व शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से हो रहा है। प्रमुख सहयोगियों में संगीत नाटक अकादमी, विभिन्न भाषा अकादमियां और दिल्ली सरकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article