फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Testimonies of two recorded in Minister Parvesh Verma defamation case.

Delhi NCR News: मंत्री प्रवेश वर्मा मानहानि मामले में दो की गवाही दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
अदालत ने अगली सुनवाई 25 जुलाई तय की, शिकायत पक्ष का तीसरा गवाह होगा पेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राउज एवेन्यू स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल की अदालत में दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दायर मानहानि शिकायत पर बुधवार को शिकायत पक्ष के दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
गवाह कुलभूषण जैन और शक्ति सिंह सहरावत ने अदालत में कहा कि सौरभ भारद्वाज की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो देखकर उन्हें गहरा आघात पहुंचा। उनके अनुसार इन पोस्टों से प्रवेश वर्मा और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा। दोनों ने बताया कि पोस्ट देखने के बाद उन्होंने प्रवेश वर्मा से संपर्क किया। वर्मा ने उन्हें स्पष्ट किया कि एसएस मोटा सिंह स्कूल या उससे जुड़े किसी ट्रस्ट से उनका कोई संबंध नहीं है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई तय की है। उस दिन शिकायत पक्ष के तीसरे गवाह का बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले 4 जुलाई को प्रवेश वर्मा ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मई 2026 में सौरभ भारद्वाज ने एक्स (पूर्व ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक आरोप लगाए। वर्मा का कहना है कि इन आरोपों से उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed