फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   terrorist attack inputs on gujarati bhawan delhi

आतंकियों के निशाने पर मोदी का ठिकाना!

Tue, 13 May 2014 05:15 PM IST
Updated Tue, 13 May 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack inputs on gujarati bhawan delhi

नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित गुजरात भवन पर आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं। खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को ये इनपुट दिए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। इस सूचना के बाद गुजरात भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को इनपुट दिए हैं कि गुजरात भवन पर आतंकी हमले का खतरा है।

यहीं पर ठहरते हैं मोदी

terrorist attack inputs on gujarati bhawan delhi

विभाग ने गुजरात भवन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है। इसमें कहा गया है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी जब भी दिल्ली आते हैं और गुजरात भवन में ठहरते हैं, उस समय हमले का ज्यादा खतरा रहता है।

इस सूचना के बाद पुलिस ने गुजरात भवन की सुरक्षा बढ़ा दी है। गुजरात भवन की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के हथियारबंद दर्जनों जवान तैनात कर दिए गए हैं।

गुजरात भवन के पास बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसके अलावा पीसीआर के अलावा ईआरवी को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed