फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terrible forest fire in Himachal Pradesh

Himachal Pradesh: जंगल में लगी भयानक आग, जद में मंदिर भी आया; काबू पाने की कोशिश में लगा दमकल विभाग

Sun, 31 Dec 2023 05:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 31 Dec 2023 05:07 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बडोगा गांव के नजदीक जंगल में भयानक आग लग गई।  गांव के लोगों ने आग को बुझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मौके पर दमकल विभाग की टीम भी मौजूद है।

विज्ञापन
Terrible forest fire in Himachal Pradesh
जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन मंडल नाचन बासा के अंतर्गत बडोगा गांव के नजदीक जंगल में रविवार सुबह भयानक आग लगने से गांव में दहशत फैल गई। डडोह निवासी भीम सिंह ने बताया सुबह अचानक डड़ोह गांव से नीचे बडोगा गांव की तरफ जंगल में अचानक से धुआं उठाना शुरू हुआ। देखते-देखते काफी बड़े क्षेत्र में आग फैल गई। गांव के लोगों ने आग को बुझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


वन विभाग को भी इसके बारे में सूचित कर दिया है। वन विभाग के कर्मचारी भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। दूसरी तरफ गांव वाले लोग पूरे ज़ोर शोर के साथ आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि काफी दिनों से बारिश न होने के कारण सूखी घास और पत्तियां जंगल में फैली हुई हैं, जिस वजह से आग बहुत जल्दी फैल रही है। 
विज्ञापन


आग की जद में एक मंदिर भी आ गया है। मगर, लोगों ने कड़ी मशक्कत के साथ मंदिर को आग से नुकसान उनसे बचा लिया है। आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी है। मंडल अधिकारी नाचन सुरेंद्र कुमार कश्यप ने बताया इस बारे मैं सूचना मिली है। उन्होंने अपने विभागीय कर्मचारियों को घटना स्थल पर भेज दिया है और आग बुझाने का प्रथम जारी है। जल्दी आग पर काबू पा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed