{"_id":"8df709248828df9b6fa2a7a8a5cefee8","slug":"tension-on-holi-the-24-hour-buses-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर टेंशन नहीं, 24 घंटे मिलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर टेंशन नहीं, 24 घंटे मिलेंगी बसें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर लोगों को घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने बसों को 24 घंटे चलाने का निर्णय लिया है। इसकेचलते रोडवेज स्टाफ के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। स्टाफ के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है।
ट्रेन फुल होने के चलते बसों में भी भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में परिवहन निगम ने दो से 10 मार्च तक बसों का विशेष संचालन तय किया है। इस दौरान बसों का संचालन 24 घंटे किया जाएगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए हाइवे पर अस्थायी रोडवेज डिपो बनाया जाएगा। रोडवेज ने अपने सभी स्टाफ के अवकाश पर रोक लगा दी है। होली की भीड़ के बावजूद सभी यात्रियों को सीट उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
24 घंटे खुले रहेंगे अस्पताल
सभी सरकारी अस्पताल 24 घंटे खुले रहेंगे। अस्पतालों में आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। पांच-पांच बेड आरक्षित हैं। सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि होली पर नेत्र रोगियों और एलर्जी पेशेंट को विशेष चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी।
होली पर दिनभर मिलेगा पानी
निगम सुबह-शाम के साथ-साथ दोपहर में भी पानी की आपूर्ति करेगा। एक दिन पहले सभी ओवरहेड टैंक भर लिए जाएंगे। जीएम जलकल आरपी वर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र में कुल 461 नलकूप हैं। सभी जोन में खराब नलकूपों को ठीक कराएंगे।