फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tension in the center and Delhi in the name of the Chief Secretary

इस मामले पर छिड़ी है केंद्र और दिल्ली में जंग

Mon, 02 Mar 2015 08:53 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
Tension in the center and Delhi in the name of the Chief Secretary

दिल्ली में 1984 बैच एजीएमयू कैडर के आईएएस अधिकारी रमेश नेगी को मुख्य सचिव बनाने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्र सरकार के बीच तनातनी हो गई है। केंद्र सरकार ने जिन तीन अधिकारियों के नाम सुझाए थे, उन्हें केजरीवाल ने नामंजूर कर दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर कई सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मामले में जनता के सामने भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


लड़ाई लंबी खिंचती दिख रही है इसलिए फिलहाल प्रधान वित्त सचिव व 1986 बैच के आईएएस संजीव नंदन सहाय को मुख्य सचिव का अतिरिक्त चार्ज दे दिया है। वहीं यह बात भी सामने आई कि गोवा के मुख्य सचिव केके शर्मा को दूसरी पसंद के तौर पर भी मुख्यमंत्री ने नाम सुझाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर ये सवाल उठाया केजरीवाल ने

Tension in the center and Delhi in the name of the Chief Secretary

केजरीवाल ने अलीपुर के एक कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमने विजिलेंस के लिए एम्स के पूर्व सीवीओ संजीव चतुर्वेदी को मांगा तो मना कर दिया।


न तो खुद इस्तेमाल कर रहे हैं, न हमें दे रहे हैं। वहीं अब अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव रमेश नेगी को मुख्य सचिव बनाने के लिए मांगा तो इसे भी मना कर दिया। गृहमंत्री ने कहा कि उनसे 13 लोग सीनियर हैं, वे बुरा मान जाएंगे। मैं कहता हूं 13 लोगों को बुरा बनवा लो या 2 करोड़ जनता को देख लें।

सूत्र बताते हैं कि पत्र में केजरीवाल ने सवाल उठाया है कि अगर कनिष्ठ हैं तो अरुणाचल के मुख्य सचिव कैसे बने? अगर वहां के बने तो फिर दिल्ली केक्यों नहीं बन सकते? पे स्केल कम होने के मुद्दे पर कहा है कि जिन्हें हम मांग रहे हैं वह पे स्केल कहां बढ़ाने की बात कर रहे हैं, उसी स्केल पर काम करेंगे।

केंद्र पर पत्र में केजरीवाल ने उठाए कई सवाल

Tension in the center and Delhi in the name of the Chief Secretary

केजरीवाल ने पत्र में कहा है कि चुनी हुई सरकार को अपनी पसंद का अधिकारी लगाने का अधिकार क्यों नहीं? कौन सा अधिकारी चाहिए यह भी नहीं पूछा तो फिर अपनी मर्जी से किस आधार पर तीन अधिकारियों के नाम बताएं? यह भी कहा गया है कि तमाम सीनियर अधिकारी बाहर हैं या फिर यहां आना नहीं चाहते।


केंद्र सरकार का तर्क है कि रमेश नेगी से सीनियर अंडमान के मुख्य सचिव आनंद प्रकाश, अंडर पोस्टिंग में चल रही नैनी जयसीलन, दिल्ली में मौजूद पूर्व मुख्य सचिव एसके श्रीवास्तव, यूडीएआई में तैनात 1981 बैच के वीएस मदान, 1982 बैच की एम सथियावथी, गोवा के मुख्य सचिव 1983 बैच के केके शर्मा, उपराज्यपाल की प्रधान सचिव नूतन गूहा विश्वास, केंद्र सरकार में तैनात जेके दादू, मिजोरम के मुख्य सचिव लालमलसावा, रीना रे, आरके श्रीवास्तव, एनडीएमसी के चेयरमैन जलज श्रीवास्तव सीनियर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed