{"_id":"9ec86970f2f62d09f797a6c9987f360a","slug":"tension-hanging-in-the-john-nephew-reported-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव में फांसी लगाकर दी जान, भतीजे ने बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव में फांसी लगाकर दी जान, भतीजे ने बताई वजह
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 14 Oct 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
थाना सेक्टर-55 के पाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के भतीजे ने एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
श्याम लाल अपने परिवार के साथ पाली क्षेत्र के मोहबताबाद में रहता था। मंगलवार को श्याम लाल का शव घर में फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
श्याम लाल के भतीजे ने पुलिस को दी शिकायत में गुड़गांव के निबोढ़ गांव निवासी जीते पर श्याम लाल को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक काफी समय पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां की शादी उसके चाचा श्याम लाल से हो गई थी।
आरोप है कि करीब 15 दिन पहले जीते उसकी मां को अपने साथ ले गया, जिससे श्याम लाल दुखी रहने लगा। परिवार के लोग जीते व उसकी मां को समझाने भी गए थे, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी से परेशान हो कर श्याम लाल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।