फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tenant duped shop owner of Rs 4 lakh in name of his wife treatment In Bulandshahr

पत्नी के इलाज के बहाने ठगी: किरायेदार ने दुकान मालिक से हड़पे चार लाख, मांगने पर दे रहा जान से मारने की धमकी

Fri, 28 Mar 2025 06:15 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 28 Mar 2025 06:15 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में एक किरायेदार ने अपनी पत्नी के इलाज के नाम पर दुकान मालिक से चार लाख रुपये ले लिए। झूठ पता चलने पर मालिक ने रुपये मांगे। रुपये का तकादा करने पर आरोपी अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन
tenant duped shop owner of Rs 4 lakh in name of his wife treatment In Bulandshahr
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी के इलाज के नाम पर दुकान मालिक से किरायेदार ने चार लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी इंदु शर्मा ने बताया कि वह मकान में अपनी बेटी के साथ रहती हैं। जुलाई 2024 में एक परिचित के कहने पर उन्होंने मकान में बने बेसमेंट एवं प्रथम तल पर बनीं दो दुकानों को योगेश कुमार निवासी गांव थापखेड़ा थाना कासना गौतमबुद्धनगर को 30 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर दे दिया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी योगेश कुमार ने अपनी पत्नी की बीमारी की बात कहते हुए उनसे छह लाख रुपये की मांग की, जिसके चलते आरोपी को अपने बैंक खाते से चार लाख रुपये और बेटे के खाते से 24,703 रुपये दे दिए। बाद में पता चला कि आरोपी ने पत्नी की बीमारी का झूठा बहाना बनाया था। इस पर आरोपी से रुपये वापस मांगे तो पहले तो वह टालमटोल करता रहा। इसके बाद आरोपी ने एक चेक भी दिया, लेकिन चेक से भुगतान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सितंबर 2024 से आरोपी ने किराया भी नहीं दिया है। आरोप है कि अब रुपये का तकादा करने पर आरोपी अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत के आधार पर नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी ऋजुल ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed