दिल्ली में आपके लिए 10 हजार नौकरियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार नवंबर के दूसरे पखवाड़े में बड़े स्तर पर जॉब समिट लगाने जा रही है। जो रोजगार कार्यालय में अभी तक रजिस्टर्ड नहीं हैं, वह भी इसमें हिस्सा ले सकेंगे।
इसके लिए रोजगार कार्यालय के वेबसाइट www.employment.delhigovt.nic.in पर पंजीकरण कराना होगा। रोजगार एवं श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि बीमा, टेलीकॉम, कंसलटेंसी सर्विेसेज की तमाम कंपनियां सीधे नौकरी देने आएंगी।
सीआईआई और एसोचैम जॉब समिट के रिसोर्स पार्टनर हैं। सरकार का 10 हजार नौकरी दिलाने का लक्ष्य है। संवाददाता सम्मेलन में गोपाल राय ने बताया कि जॉब समिट16 नवंबर से 9 दिसंबर तक चलेगा।
इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी
रोजगार कार्यालय क्रि बी प्लेस, आरके पुरम, विश्वास नगर, पूसा रोड में कंपनियां पहुंचेंगी, जहां जरूरतमंद आ सकेंगे। समापन कार्यक्रम त्यागराज स्टेडियम में 9 नवंबर को आयोजित होगा।
रोजगार मंत्री ने बताया कि इसमें एलआईसी ऑफ इंडिया, पीएनबी मेटलाइफ, मधुर फैशन एंड लाइफ स्टाइल, रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस, यूरेका फोब्स, टाटा टेलीकॉम, सेवा कंसलटेंसी समेत कई अन्य कंपनियां आ रही हैं।
जॉब समिट में डाटा एंट्री ऑपरेटर, वित्तीय नियोजन सलाहकार, टेली कॉलर, ड्राइवर, गार्ड व हाउस कीपिंग की नौकरी मिलेगी। विशेष सक्षम अभ्यर्थियों के लिए भी जॉब समिट में व्यवस्था होगी। पिछला जॉब समिट, अगस्त, 2014 में हुआ था जिसमें 2100 को नौकरी मिली थी।