फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temperatures dropped due to rain in Delhi, sunshine will bother today

दिल्ली में बारिश से गिरा तापमान, आज धूप करेगी परेशान

Sat, 22 Feb 2020 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped due to rain in Delhi, sunshine will bother today
बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में हल्की बारिश व पड़ोसी राज्यों में ओले पड़ने से राजधानी के मौसम ने करवट ली है। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। इससे शुक्रवार दिन भर दिल्लीवालों को सर्दी सताती रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि धूप निकलने से शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन


दिल्ली में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक हल्की बारिश होती रही। वहीं, दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान हवा की चाल भी 25-30 किमी प्रति घंटा रही। इसके अलावा उत्तर प्रदेश व हरियाणा के कुछ इलाकों में ओले भी पड़े। इस वजह से 24 घंटे के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री था। शुक्रवार को यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे 20.9 डिग्री पर पहुंच गया। इससे दिन भर सर्दी महसूस की गई। हालांकि, थोड़ी राहत रात के तापमान में रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आसमान में हल्के बादल होने के बाद भी धूप निकलेगी। वहीं, हवा की चाल भी करीब 10 किमी प्रति घंटा रहेगी। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बृहस्पतिवार को देर रात शुरू हुआ बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला कल तड़के तक जारी रहा। इसी वजह से दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को दिन भर ठंडी हवाओं का दौर चलता रहा।


ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापामन में कमी आई और फिर यह सिलसिला यूं ही चलता रहा। हालांकि आज धूप निकलने की संभावना है लेकिन साथ ही ठंडी हवाएं चलने का भी अनुमान है। दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी मौसम के मिजाज में तब्दीली आई है। इसका असर भी दिल्ली के मौसम पर पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed