फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temperature has dropped due to light drizzle and winds in Delhi NCR

Weather Update: बारिश की बूंदों से भीगा दिल्ली-NCR, चढ़ते पारे पर लगा ब्रेक; दो दिन बाद दोबारा झुलसेगी राजधानी

Fri, 21 Jun 2024 01:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 21 Jun 2024 01:55 PM IST
सार

प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर को आज थोड़ी राहत मिली है। कई इलाकों में बारिश हो रही है। हल्की बारिश की फुहारों से लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
Temperature has dropped due to light drizzle and winds in Delhi NCR
दिल्ली में बारिश - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली एनसीआर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को दोपहर में दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद फिर से दिल्ली को प्रचंड गर्मी और लू से जूझना पड़ेगा। 

विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार रात हुई हल्की बूंदाबांदी व तेज हवाओं के कारण तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते कई दिन से 44-45 डिग्री चल रहा तापमान गुरुवार को लुढ़ककर 40 डिग्री पहुंच गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आयानगर और जाफरपुर को छोड़कर मौसम विभाग के कई केंद्रों पर तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राहत दो दिन की है। 23 जून से एक बार फिर से दिल्ली झुलसेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आयानगर में सबसे अधिक 40.6 तापमान दर्ज हुआ जबकि जाफरपुर में तापमान 40 डिग्री रहा। पीतमपुरा में 39.7, पालम में 39.6, पूसा में 38.1 और नजफगढ़ में 38 डिग्री तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा और झुलसा देने वाली गर्मी और लू से राहत रहेगी। तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी, हल्की बारिश, 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भविष्यवाणी भी मौसम विभाग ने की है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर रविवार से एक बार फिर से पारा चढऩा शुरू होगा। 22 जून को तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 व 24 जून को तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30-32 डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed