{"_id":"5922ff1b4f1c1b4273536c6f","slug":"temperature-go-17-degree-down-in-delhi-in-just-24-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में चौबीस घंटे में 17 मिमी बारिश से लुढ़का पारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में चौबीस घंटे में 17 मिमी बारिश से लुढ़का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 May 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में बीते चौबीस घंटे में हुई बारिश से गर्मी छू मंतर हो गई। सोमवार को दिल्ली में दिन का तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले पांच साल में मई महीने में सबसे कम है।
विज्ञापन
वहीं रात का तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार बारिश और कई जगह गिरे ओले के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। विभाग की ओर से आने वाले पांच दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के कम हरने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या कुछ जगह कम रहा। रात की गर्मी से राहत के साथ-साथ सोमवार को दिन में भी बादलों की आवाजाही के बीच रुक-रुककर छिटपुट बारिश हुई।
विज्ञापन
धूप खुलकर नहीं निकली। जिसके कारण अधिकतम भी खासा कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार सुबह 8:30 से सोमवार सुबह 8:30 बजे तक 17.2 मिमी बारिश हुई। वहीं सोमवार सुबह से शाम 5:30 बजे तक 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी के साथ-साथ ओलावृष्टि, बुधवार को बिजली चमकने के साथ-साथ तेज हवा की भविष्यवाणी की है। वहीं मंगलवार को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम यूपी में कहीं-कहीं आंधी के साथ बिजली चमकने और कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
दिल्ली-एनसीआर में 26 मई तक छिटपुट आंधी व चमकने वाले बादलों के बीच हल्की बारिश जारी रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं बुधवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी।
हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि अगले पांच दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा जिसमें गर्मी भी ज्यादा महसूस नहीं होगी। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है।