फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast Today: Temperature drops due to cold wave in Delhi Know IMD Update for Upcoming Days

Weather Update: दिल्ली में शीतलहर से लुढका पारा, क्या आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान? यहां पढ़ें अपडेट

Sun, 15 Dec 2024 08:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 15 Dec 2024 08:03 AM IST
सार

Delhi Weather Update Today : राजधानी दिल्ली में पहाड़ों से आने वाली हवाएं सुबह व शाम को ठिठुरन बढ़ा रही हैं। रात के समय ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। 

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Today: Temperature drops due to cold wave in Delhi Know IMD Update for Upcoming Days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों में बर्फबारी होने से वहां से आने वाली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। इससे दिल्ली में ठिठुरने बढ़ गई है। रात के समय ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह नरेला में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर में 7.8, लोधी रोड में 7.0, पालम में 6.4 और रिज में 8.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पहाड़ों से आने वाली हवाएं सुबह व शाम को ठिठुरन बढ़ा रही हैं। शनिवार को दिन में धूप खिलने के बाद भी ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, कई इलाकों में पांच डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया। इससे लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 25 फीसदी से लेकर 76 फीसदी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। लेकिन, धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। इससे दिन में भी ठंडक महसूस हुई। रात के समय ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। नरेला इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पालम में 6.4, नजफगढ़ में 6.7, मयूर विहार में 6.8, लोधी रोड़ में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 




हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में कोई बड़ी गिरावट आने का अनुमान नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed