फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   temperature dropped in Delhi due to cold winds Saturday morning was the coldest of the season yellow alert for

मौसम का हाल : घने कोहरे में घिरा दिल्ली-एनसीआर, तीन दिन के लिए यलो अलर्ट, कम दृश्यता के कारण आवागमन प्रभावित

Sun, 14 Jan 2024 06:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Jan 2024 06:47 AM IST
सार

Delhi weather : दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले दो दिनों तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। जबकि पूरे सप्ताह सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
temperature dropped in Delhi due to cold winds Saturday morning was the coldest of the season yellow alert for
दिल्ली में शीत लहर की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली में घने कोहरे की चादर छाने से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में दृश्यता प्रभावित हुई।उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं से पारा लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के आज आसमान साफ रहेगा। सुबह भी घना कोहरा छा सकता है। कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह का तापमान इस सीजन में सबसे कम दर्ज किया गया। यह शुक्रवार के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जो सामान्य से चार डिग्री कम है। शनिवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। 11 बजे तक ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस हुई। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप खिली। उसके बाद धूप ने पूरे दिन आंख मिचौली खेली। शाम होते ही तापमान गिर गया। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। दिल्ली के आया नगर इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम तीन डिग्री दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले दो दिनों तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। जबकि पूरे सप्ताह सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिन में बादल छाए रहने से रात का तापमान मामूली बढ़ सकता है। अनुमान है कि 11 जनवरी तक न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।

ट्रेन और विमान यात्रियों के लिए कोहरा बना आफत
विमान यात्रियों के लिए कोहरा आफत बन गया है। दृश्यता के 50 मीटर से कम होने की वजह से करीब 250 उड़ाने देरी से संचालित हुईं। इनमें मुंबई, दिल्ली, गोरखपुर, भुवनेश्वर, लखनऊ, हैदराबाद समेत कई जगहों से आने-जाने वाली घरेलू विमानों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय विमान भी कई घंटे की देरी से संचालित हुए। वहीं लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेन 3-5 घंटे की देरी से संचालित हुईं। शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर 250 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। इनमें जाने वाली 100 से अधिक, आने वाली 90 से अधिक घरेलू उड़ानें शामिल थीं। इसी तरह 50 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अपने नियत समय से नहीं चलीं। 

वहीं कोहरे की मार से 100 से अधिक ट्रेनों देरी से चलीं। इनमें मुख्य रूप से अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस व अजमेर-कटरा पूजा स्पेशल 7-7 घंटे की देरी से अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंची वहीं सहरसा-नई दिल्ली वैशाली 6 घंटे। इसके अलावा हैदराबद-नई दिल्ली, कैफियात एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समेत 20 से अधिक ट्रेन 3-3 घंटे की देरी से चली। यहीं स्थिति रीवा,प्रयागराज-नई दिल्ली,बनारस-नई दिल्ली, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार समेत कई ट्रेनों की समय सारणी बिगड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed