फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teens accused teacher of teasing

प्रायोजित था छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, इंचार्ज बनने के लिए गुटबाजी करके रचा गया था षड्यंत्र 

Sat, 27 Apr 2019 03:01 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 27 Apr 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Teens accused teacher of teasing
प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखनगर खंड के गांव कालियावास स्थित राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को घटित हुए शिक्षक व छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रायोजित पाया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में तस्वीर साफ होने के बाद षड्यंत्र रचने वाली महिला कर्मचारी संतोष समेत चार शिक्षकों का खंड शिक्षा अधिकारी ने तबादला कर दिया है। सीडब्ल्यूसी में छात्राओं के बयान के बाद शिक्षक को क्लीन चिट दी जाएगी। 

विज्ञापन


पुलिस की जांच में छात्राओं ने बताया कि इस सबके पीछे महिला कर्मचारी संतोष का हाथ है। उन्होंने ही ऐसे आरोप लगाने के लिए कहा था। उनका कहना था कि ऐसे आरोप लगाने से मुख्याध्यापिका संगीता सहानी का तबादला हो जाएगा। इस षडयंत्र का खुलासा होने के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा विभाग व सरकार से मांग की है कि षड्यंत्र में शामिल सभी शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त किया जाए। स्कूल इंचार्ज संगीता सहानी ने भी इस षड्यंत्र में शामिल 6 नामजद लोगों के खिलाफ थाना फर्रुखनगर में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी में छात्राओं के बयान के बाद ही मिलेगी शिक्षक को क्लीनचीट
वहीं जांच कर रही मानेसर महिला थाना की सबइंस्पेक्टर मीना देवी का कहना है कि मामले में आरोप लगाने वाली छात्राओं के बयान सीडब्ल्यूसी में दर्ज होंगे। इसलिए छात्राओं, उनके परिजनों व गांव के सम्मानित व्यक्तियों व बुजुर्गों को बुलाया गया है। जिसके बयान दर्ज किए जाएंगे।

संगीता सहानी ने बताया कि संतोष का तबादला सिवाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दयाकिशन पीटीआई को हाई स्कूल पातली, संस्कृत अध्यापक विक्रम सिंह को कन्या हाई स्कूल पातली, गणित अध्यापक जसंवत सिंह को हाईस्कूल मुशैदपुर, नरेश कुमार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैंटावास में तबादला कर भेज दिया है।



फर्रुखनगर खंड के गांव कालियावास राजकीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामा हो गया था जब स्कूल के एक अध्यापक पर कक्षा नौवीं कक्षा की तीन छात्राओं ने छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए। 

 

छात्राओं के परिजनों ने विरोध में स्कूल से बच्चों को बाहर निकालकर कर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान  गुस्साई गांव की महिलाओं ने मुख्याध्यापक का चार्ज संभाल रही संगीता सहानी को खूब लताड़ा। स्कूल में करीब 270 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों को शांत कराया और आरोपी शिक्षक को गिरफ्त में लेकर फर्रुखनगर थाने ले आई। इसके बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए और उन्होंने स्कूल के गेट का ताला नहीं खोला। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी आनंद सिंह मौके पर पहुंचे। 

उनके आश्वासन के बाद ही ग्रामीण ताला खोलने पर राजी हुए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को पूरा न्याय मिलेगा। इस मामले में शामिल शिक्षक व अन्य लोगों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई होगी और इस संबंध में उच्च अधिकारियों से सिफारिश की जाएगी। पुलिसकर्मी व दुर्गा शक्ति टीम मामले की गहनता से जांच में जुटी है। पीड़ित छात्राओं से पूछताछ की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक हाई स्कूल को पढ़ाने वाले शिक्षक सुशील कुमार ने तीन लड़कियों के साथ छेड़खानी की है। जिसके विरोध में पीड़ित छात्राओं के परिजन शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे। वहां शिक्षक ही अभिभावकों से उलझ गए। देखते ही देखते अभिभावकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। 

इसके बाद गांव कालियावास व इकबालपुर के सैकड़ों महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ही ताला जड़ दिया। मामले की भनक लगते ही पुलिस टीम व खंड शिक्षा अधिकारी आनंद सिंह मौके पर पहुंचे गए। 


थाना प्रभारी कृष्ण कांत रोहिल्ला का कहना है कि कालियावास गांव के स्कूल में घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़ित छात्राओं व अभिभावकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। छात्राओं के बयान के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed