{"_id":"684612269a45987b641be758640f04de","slug":"teenager-stabbed-in-unrequited-love-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में किशोरी को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार में किशोरी को चाकू मारा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Apr 2015 04:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एकतरफा प्यार में एक नाबालिग ने किशोरी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। उसे जख्मी हालत में लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोरी के मामा का बेटा है। आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
लोकनायक कॉलोनी स्थित झुग्गी में रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा सोनी शनिवार रात दस बजे सोनी अपने घर के छत से कपड़ा लेने गई। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक किशोर भी वहां पहुंच गया। उसने सोनी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित के चिल्लाने पर उसके परिवार वाले छत पर आए, लेकिन तब तक वह फरार हो गया। परिवार वालों का कहना है कि आरोपी रिश्ते में किशोरी का मामा का बेटा है।
विज्ञापन
उसका पिता इलाके में गोश्त बेचता है। बताया जा रहा है कि अपने पिता के दुकान से ही आरोपी चाकू लेकर घटना को अंजाम दिया। जांच में पता चला है कि एक तरफा प्यार में आरोपी ने किशोरी पर हमला किया। पुलिस आरोपी किशोर की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन