फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenager misdeed in Delhi s Shalimar Bagh area case registered

लड़की से दरिंदगी: पड़ोसी ने घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म, वारदात के बाद आरोपी ने दी ऐसी धमकी

Mon, 12 Sep 2022 11:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Sep 2022 11:31 PM IST
सार

विरोध करने और किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया और दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Teenager misdeed in Delhi s Shalimar Bagh area case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में नाबालिग लड़की को अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने और किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया और दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटे में इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

17 साल की नाबालिग मूलत: बिहार की रहने वाली है। वह शालीमार बाग गांव में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 सितंबर को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

आरोपी के जाने के बाद पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन इससे पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed