किशोरी को अगवा कर जबरदस्ती करा दिया निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में दबंगों ने 15 साल की एक किशोरी को स्कूल जाते समय अगवा कर जबरन उसका निकाह करवा दिया। किशोरी के पिता ने जब अपनी बच्ची को वापस घर ले जाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अपहरण का मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन एक माह बाद भी दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
नाबालिग के पिता ने पुलिस पर भी आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। अब पीड़ित परिवार एलजी, सीएम व सीपी समेत अन्य अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुके हैं।
जबरन उठा कर ले गए थे उसे
सलमा (15)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शास्त्री पार्क की एक गली में रहती है। पिता गांधी नगर में सिलाई का काम करते हैं। सलमा पास के सरकारी स्कूल में दसवीं की छात्रा है।
गत 28 अप्रैल सुबह को सलमा घर जाने के लिए निकली थी, इस बीच वह गायब हो गई। परिवार ने तलाश किया और मामले की सूचना न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के दौरान परिवार को पता चला कि सलमा को गली नंबर-5 निवासी मोहब्बत का बेटा अरबाज उर्फ विशाल जबरन उठाकर ले गया है।
अब लगातार फोन पर मिल रही है धमकी
यह भी पता चला कि सलमा को अरबाज ने जबरन अपने घर में बंधक बनाकर रखा हुआ है। लड़की के पिता मोहब्बत के पास पहुंचे तो उसने बताया कि अरबाज के साथ सलमा का निकाह करा दिया गया है।
उनको जुबान बंद रखकर केस वापस लेने के लिए कहा गया। पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
अब लगातार आरोपी पीड़ित परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने बताया कि धमकी भरे कॉल्स की रिकॉर्डिंग भी कर ली है।