{"_id":"12a4b9a356ed80d1c286e523253ed7a1","slug":"teenager-drown-and-died-in-ganga-body-not-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबकर किशोर की मौत, शव लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबकर किशोर की मौत, शव लापता
गढ़मुक्तेश्वर, अमर उजाला
Updated Wed, 09 Apr 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
दादा-दादी के साथ ब्रजघाट गंगा में स्नान कर रहा किशोर स्नान करते समय पैर फिलसने से डूब गया।
विज्ञापन
फिलहाल किशोर की बरामदगी के लिए गोताखोरों की टीम जुटी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के नंदनगरी निवासी भूपसिंह पत्नी सुक्खो और पोते यश (13) के साथ मंगलवार को ब्रजघाट पर गंगा स्नान के लिए आए थे।
दोपहर के समय यश अपने दादा-दादी के साथ आरती प्लेटफार्म के पास गंगा में डूबकी लगा रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। शोर सुनकर मल्लाहों ने गंगा में छलांग लगा दी लेकिन तब तक किशोर डूब चुका था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों को किशोर की तलाशी में लगाया। लेकिन देर शाम तक यश का कोई सुराग नहीं मिल सका था। हादसे की खबर मिलते ही किशोर का पिता गंगाराम और परिजन रोते बिलखते ब्रजघाट पहुंच गए थे।
विज्ञापन