{"_id":"69d1255abadac0f80d0e597e","slug":"teenage-girl-injured-in-knife-attack-succumbs-to-injuries-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-130868-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चाकू के हमले से घायल किशोरी ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चाकू के हमले से घायल किशोरी ने तोड़ा दम
विज्ञापन
सीमापुरी में किशोरी को चाकू मारने के बाद सिलिंडर में धमाका कर युवक के जान देने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीमापुरी इलाके में चाकू मारने से घायल 15 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को इलाज के दौरान जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ दिया। एलपीजी सिलिंडर धमाके के मामले में आरोपी जतिन (24) की जलने से मौके पर ही मौत हो गई थी। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि जतिन करीब दो वर्षों से किशोरी पर शादी का दबाव बना रहा था। किशोरी के पिता का कहना है कि किशोरी बार-बार आरोपी को मना कर रही थी, जिसके बाद शुक्रवार को आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद किशोरी और आरोपी के शव परिजनों को सौंप दिया है।
फिलहाल पुलिस हत्या की असली वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शनिवार को क्राइम टीम और एफएसएल ने जतिन के कमरे की पड़ताल की। इसके अलावा जतिन की सीडीआर भी निकलवाई गई है।
मां की दवाई लेने निकली थी किशोरी
किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीया बेटी मां के लिए दवा लेने के लिए घर से निकली थी। इस बीच रविदास मंदिर वाली गली के पास आरोपी जतिन उसे मिल गया और कहासुनी के बाद उसने उसे चाकू मार दिया।