{"_id":"5b4470844f1c1b05278b5998","slug":"technical-snag-hits-delhi-metro-violet-line-for-50-minutes-in-peak-hour-office-goers-face-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉयलेट लाइनः मंडी हाउस से आईटीओ के बीच घंटे भर रेंगती रही मेट्रो, लोग देर से पहुंचे दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉयलेट लाइनः मंडी हाउस से आईटीओ के बीच घंटे भर रेंगती रही मेट्रो, लोग देर से पहुंचे दफ्तर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jul 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
delhi metro
दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर मंगलवार(10 जुलाई) को तकनीकी खराबी आ जाने के कारण पीक आवर के दौरान करीब 1 घंटे तक मेट्रो रेंगती रही। बता दें कि यह समस्या मंडी हाउस से आईटीओ के बीच हुई थी।
विज्ञापन
मेट्रो में आई खराबी के कारण इसमें सवार यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। गौरतलब है कि वॉयलेट लाइन पर तकनीकी समस्या सुबह करीब 8:30 से 9:20 बजे तक रही। पीक आवर होने के कारण दफ्तर व कॉलेज जाते यात्रियों को काफी देर हो गई।
विज्ञापन
यही नहीं वॉयलेट लाइन की सेवाएं प्रभावित होने के बाद अन्य लाइनों के मेट्रो यात्री भी परेशान हुए। सिग्नल में खराबी की वजह से मेट्रो की सेवाएं मैनुअली संचालित की गई। हालांकि बाद में इस समस्या का समाधान कर लिया गया और सेवाएं सुचारू रूप से चलने लगीं।
विज्ञापन