{"_id":"5e0d44d28ebc3e87bc06a188","slug":"teachers-death-under-suspicious-circumstances-in-rani-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी बाग में संदिग्ध हालात में अध्यापिका की मौत, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी बाग में संदिग्ध हालात में अध्यापिका की मौत, पति गिरफ्तार
Thu, 02 Jan 2020 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2020 06:48 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक अध्यापिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह सोनाली गोयल (31) अपने कमरे में मृत मिली। ससुराल पक्ष का कहना है कि सोनाली ने फंदा लगाकर जान दे दी है। वहीं सोनाली के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर उसकी गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दहेज हत्या व प्रताड़ना का मामला दर्ज कर सोनाली के पति डॉ. अंकुर गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सोनाली गोयल परिवार के साथ रानीबाग इलाके में रहती थी। परिवार में पति डॉ. अंकुर गर्ग, ढाई साल का एक बेटा व अन्य सदस्य हैं। सोनाली आजादपुर में सरकारी स्कूल में टीचर थी। इसके पति मंत्रालय में डॉक्टर हैं। सोनाली का मायका मजलिस पार्क इलाके में है। जुलाई 2017 में सोनाली की अंकुर से शादी हुई थी।
विज्ञापन
दोनों की दूसरी शादी थी। मंगलवार सुबह करीब 8.50 बजे अंकुर ने सोनाली के पिता सतीश गोयल को फोन कर बताया कि सोनाली ने फंदा लगा ली है। सूचना मिलते ही सतीश अपने परिवार के साथ फौरन सोनाली की ससुराल पहुंच गए।
वहां देखा कि उनकी बेटी फर्श पर मृत पड़ी थी। ससुराल वालों के अलावा वहां पुलिस भी मौजूद थी। सतीश का आरोप है कि पंखे से बैड की ऊंचाई काफी है, उनकी बेटी वहां सुसाइड कर ही नही सकती है।
मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। सतीश ने अपने बयान में बताया कि लगातार अंकुर और उसका परिवार 35 लाख रुपये की मांग कर रहा था।
सोमवार को भी उनकी बेटी ने मां के मोबाइल पर इसका जिक्र किया था। इससे पूर्व 27 दिसंबर को भाई से भी सोनाली ने यह बात बताई थी। परिजनों के बयानों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अंकुर गर्ग को गिरफ्तार कर लिया।