फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teachers' association raises voice against BLO duty.

Delhi NCR News: बीएलओ ड्यूटी के विरोध में अध्यापक संघ ने उठाई आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन












पलवल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर चिंता जताई है। संघ का कहना है कि गैर-शैक्षणिक कार्यों के कारण विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है और शिक्षकों पर अतिरिक्त मानसिक दबाव बढ़ रहा है। संघ के जिला प्रधान थान सिंह शर्मा, सचिव हुकमचंद शर्मा, राजेश भारद्वाज और प्रचार सचिव जगदीश डागर ने संयुक्त बयान में कहा कि 15 जून से शुरू हुए एसआईआर अभियान में बड़ी संख्या में अध्यापकों को बीएलओ ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके चलते कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो गई है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।


संघ पदाधिकारियों का कहना है कि मतदाता सत्यापन कार्य के लिए निर्धारित समय होने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कम समय में लक्ष्य पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है। शिक्षकों से दिन में कई बार प्रगति रिपोर्ट मांगी जा रही है। उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में मतदाताओं का सत्यापन और प्रपत्र भरवाना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, जबकि इस कार्य के लिए पर्याप्त तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। संघ ने सरकार से शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कर शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article