फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher who was scolded by manoj tiwari will be awarded from teachers award on 5 september

भरे मंच पर सांसद मनोज तिवारी ने जिस महिला को लगाई थी डांट, अब उसे मिलेगा बेस्ट टीचर का सम्मान

Mon, 03 Sep 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Sep 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
teacher who was scolded by manoj tiwari will be awarded from teachers award on 5 september
मनोज तिवारी ने टीचर को डांटा

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने उस महिला टीचर को सम्मानित करने का निर्णय लिया है जिन्होंने पिछले साल एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से गाने की फरमाइश की थी। इसके बाद मनोज तिवारी ने उन्हें सबके सामने फटकार लगाने के साथ ही अपमानित भी किया था।

विज्ञापन


इस महिला शिक्षक को यह सम्मान 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के मौके पर दिया जाएगा। उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार के बी-2 ब्लॉक के निगम स्कूल में पढ़ाने वाली प्राइमरी टीचर नीतू सिंह पंवार को निगम टीचर पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक की ओर से जारी चिट्ठी में कुल 15 प्राइमरी और एक नर्सरी टीचर को शिक्षक दिवस के दिन निगम टीचर पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस चिट्ठी में नीतू पंवार का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में यमुना विहार में निगम स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद होने के नाते मनोज तिवारी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बुलाए गए थे। इसी बीच टीचर नीतू पंवार ने मनोज तिवारी से गाने का अनुरोध कर दिया।

teacher who was scolded by manoj tiwari will be awarded from teachers award on 5 september
अमर उजाला कार्यालय मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
यह बात मनोज तिवारी को नागवार गुजरी और उन्होंने मंच से ही टीचर को फटकार लगाते हुए मंच से उतर जाने का फरमान सुना दिया। दरअसल मंच पर स्वागत के बाद तिवारी को संबोधन के लिए बुलाया गया। उसी दौरान टीचर ने मनोज से फरमाइश की कि वह अपने अंदाज में कुछ गुनगुना दें। ये सुनते ही तिवारी को गुस्सा आ गया।

टीचर का अनुरोध सुन मनोज तिवारी ने कहा 'आपको क्या ऐसा कहना चाहिए। मैं कोई नौटंकी कर रहा हूं। यहां मजाक नहीं हो रहा। आप सांसद को बोलोगे, गाना गाओ। ये तमीज है आपकी, ये गाने का प्रोग्राम है क्या। दो करोड़ रुपये के सीसीटीवी लग रहे हैं और आप कह रहे हैं कि गाना गाओ।'

इसी के साथ तिवारी ने उसे मंच से उतरने का फरमान भी सुना डाला। उन्होंने मंच पर बैठे लोगों से कहा, 'इनके खिलाफ कार्रवाई कीजिए। इनको बिल्कुल क्षमा नहीं किया जाना चाहिए। जब इनको पता नहीं कि सांसद से बात कैसे करते हैं तो छात्रों से कैसे बात करते होंगे। सामान्य ज्ञान होना चाहिए।आप टीचर हो कोई सामान्य एंकर ऐसा कहे तो समझ में आता है।

बाद में जब इस बारे में उन्होंने मीडिया से बात की तो तिवारी ने कहा था, 'टीचर ने माफी मांग ली है इसलिए अब कार्रवाई नहीं होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed