व्हाट्सऐप पर फोटो डालकर शिक्षिका को कर रहा ब्लैकमेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के जाफराबाद इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय शिक्षिका ने एक युवक पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी ने अपने व्हाट्सऐप प्रोफाइल पर युवती व अपनी फोटो लगाई हुई है। इसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल कर दिया है। आरोपी फोटो हटाने के बदले युवती से उसकी अश्लील फोटो की डिमांड कर रहा है। युवती की सगाई हुई तो आरोपी युवती के मंगेतर को धमकाकर युवती से दूर रहने और उससे बात न करने के लिए धमका रहा है। पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बीते दिसंबर माह में भी पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
जाफराबाद इलाके में परिवार के साथ रहने वाली पीड़िता एक पब्लिक स्कूल में टीचर है। कुछ माह पूर्व उसकी मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए विजय कुमार से हुई। दोनों एक-दो बार मिले भी। विजय जब उसे लेकर गंभीर हुआ तो युवती ने दूरी बना ली। यह बात विजय को अखर गई। उसने युवती के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। पीड़िता पर शादी का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर युवती ने 25 दिसंबर को जाफराबाद थाने में शिकायत दी। पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने फिर से युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
युवती की सगाई हुई तो आरोपी ने युवती से शादी करने की बात कर उसकी मां और मंगेतर को धमकाना शुरू कर दिया। युवती की अपने साथ की फोटो मंगेतर को भेज दिया। व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाकर आरोपी युवती को परेशान करने लगा। युवती ने आरोपी को कॉल कर फोटो हटाने के लिए कहा तो उससे अश्लील फोटो भेजने पर फोटो हटाने की बात करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।