फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Taxi driver stabbed to death in his home

Delhi NCR News: टैक्सी चालक की घर में चाकू से वार कर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
-बवाना इलाके की घटना, रात में दोस्तों के साथ पार्टी करने के दौरान हत्या की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना के नांगल ठाकरान गांव में टैक्सी चालक 30 साल के मोहित की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक ने अपने कुछ दोस्तों के साथ शुक्रवार रात में पार्टी की थी। आशंका है कि किसी बात पर विवाद होने पर दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
टैक्सी चालक यहां अकेला रहता था। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शनिवार सुबह मोहित की हत्या करने की जानकारी मिली। पुलिस पहुंची तो कमरे में मोहित का लहूलुहान शव पड़ा था। उसके शरीर पर चाकू के आधा दर्जन निशान थे। उसके गले और सीने को धारदार हथियार से काटा गया था। कमरे में शराब की बोतलें, गिलास और अन्य सामान रखे हुए मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की जिसमें पता चला कि मोहित शुक्रवार रात में अपने कुछ दोस्तों के साथ कमरे में पार्टी कर रहा था। आशंका है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। जांच में यह भी पता चला कि मोहित शराब पीने का आदी था। कुछ दिन पहले इसका कुछ लोगों से झगड़ा भी हुआ था। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed