फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tara Shadev's husband Ranjit Kohli arrests in conversion case.

धर्म परिवर्तन: शूटर तारा का पति गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2014 11:17 AM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
Tara Shadev's husband Ranjit Kohli arrests in conversion case.

तारा शाहदेव के पति रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन खान को मंगलवार देर रात दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


रांची पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली पुलिस की मदद से रणजीत को द्वारका सेक्टर-6 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय रंजीत कोहली अपनी मां के साथ था।

रणजीत कोहली पर पत्नी तारा शाहदेव ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। रांची में मामला दर्ज होने के बाद रणजीत दिल्ली आ गया।

सूचना मिलने पर रांची पुलिस भी दिल्ली पहुंची और फोन कॉल के जरिये रणजीत की लोकेशन पता की और संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

रंजीत के पास से मिले संदिग्‍ध सामान

Tara Shadev's husband Ranjit Kohli arrests in conversion case.

गिरफ्तारी के वक्त रंजीत के पास से कुछ लैपटॉप व अन्य संदिग्‍ध सामग्री बरामद की गई है। इसलिए पुलिस रंजीत कोहली मामले की कुछ अन्य पहलुओं पर भी जांच करेगी। चूंकि कोहली पर मामला झारखंड के रांची में दर्ज किया गया है, इसलिए उसे रांची ले जाने की तैयारी की तैयारी की जा रही है।

हालांकि देर रात गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है‌ कि कोहली को तत्काल रांची भेजा जाएगा या फिर दिल्ली पुलिस भी उससे कुछ पूछताछ करेगी।

उधर, गिरफ्तारी के बाद ताराशाह देव का कहना है कि उन्होंने पहले ही पुलिस को रंजीत की लोकशन के बारे में जानकारी दी थी। लेकिन पुलिस ने तब उसकी गिरफ्तारी नहीं की। उनका कहना है कि पुलिस ने जानबूछ कर उसे सबूत मिटाने का मौका दिया।

हालांकि झारखंड के डी‌जीपी का कहना कि पुलिस ने तत्परता से मामले में कार्रवाई की है। आरोपी को जल्द से जल्द रांची लाकर मामले में पूछताछ शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed