फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tanwar supporters burnt effigies of Chief, Congress launched the Quit campaign will

तंवर समर्थकों ने हुड्डा का पुतला फूंका, शुरू करेंगे कांग्रेस छोड़ो अभियान

Wed, 12 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tanwar supporters burnt effigies of Chief, Congress launched the Quit campaign will
कांग्रेस - फोटो : file photo
दिल्ली में किसान सम्मान समारोह के दौरान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर पर हुए हमले के बाद प्रदेश कांग्रेस के अंदर घमासान मचा हुआ है। तंवर खेमे का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तंवर खेमे के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीके चौक पर हुड्डा का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सरदार निरंजन सिंह, प्रधान रघुवीर सिंह, रोहताश जाजरू, सुरेंद्र सरपंच, आनंद स्वरूप, चौकराम मेंबर, राजेश अहलावत, वकील बिजेंद्र सिंह, बिजेंद्र कबीरा, रामपाल जांगडा, जितेंद्र मोहना, रघुवीर प्रधान, संतराम मोहना ने डॉ. अशोक तंवर पर हुए हमले की निंदा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डॉ. तंवर पर हमला करवाकर लोकतंत्र की हत्या की है। इस घटना से जहां प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है, वहीं संगठन की एकजुटता भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को गुंडों की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें नेताओं की जरूरत है। उन्होंने पार्टी हाईकमान से मांग करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में पूर्व मुख्यमंत्री की संलिप्तता जाहिर हो चुकी है, इसलिए उन्हें तुरंत पार्टी से बाहर कर देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हरियाणा सहित पूरे देश का दलित समाज कांग्रेस छोड़ो आंदोलन शुरू कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed