फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tampered case was registered against the teacher of NSD

एनएसडी के शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज, एफआईआर के कई दिन बाद भी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं

Sat, 04 Aug 2018 11:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
 tampered case was registered against the teacher of NSD
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा

दिल्ली के मंडी हाउस स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के बुजुर्ग शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ मामला दर्ज किया गया है। तिलक मार्ग थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़ित युवती के कोर्ट में भी बयान हो गए हैं। शनिवार शाम तक शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूर्वी दिल्ली में रहने वाली युवती रीमा (21, बदला हुआ नाम) एनएसडी में दाखिला लेने आई थी। दो दिन पहले एनएसडी में वर्कशॉप चल रही थी। इसमें करीब 25 से ज्यादा युवक-युवतियां आए हुए थे। 65 वर्षीय शिक्षक सुरेश सेठी युवती रीमा को ऐक्टिंग सिखा रहे थे। युवती ने शिकायत में कहा कि आरोपी शिक्षक ने ऐक्टिंग का टेस्ट लेने के दौरान जान बूझकर उसके निजी अंगों को छुआ। पुलिस ने मूलरूप से पश्चिमी बंगाल की रहने वाली युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जिस समय छेड़छाड़ की घटना हुई उस समय वर्कशॉप चल रही थी। मामले की जांच के बाद ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया जाएगा। कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत युवती के बयान हो गए हैं। युवती अपने बयान पर कायम है। हालांकि युवती का एनएसडी में दाखिला नहीं हुआ है। पुलिस युवती का दाखिला नहीं होने आदि कोणों से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed