फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Take Voter ID is lost by showing the SMS votes

वोटर ID खो जाए तो SMS दिखाकर डालें वोट

Mon, 10 Mar 2014 07:31 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 10 Mar 2014 07:31 AM IST
विज्ञापन
Take Voter ID is lost by showing the SMS votes
अगर आपका पहचान पत्र खो गया है और मतदान के लिए अन्य आईडी नहीं है तो परेशान न हों। चुनाव आयोग ने ऐसे मतदाताओं के लिए ई-वोटर आईडी सिस्टम शुरू किया है।
विज्ञापन


इससे चुनाव आयोग के कंट्रोल रूम नंबर पर मैसेज करने से प्रतिउत्तर में एक मैसेज मिलेगा। इसको दिखाने पर बूथ पर मतदान करा दिया जाएगा। यदि किसी वोटर के पास वोटर आईडी का नंबर भी नहीं है, तो वह चुनाव आयोग की साइट पर जाकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

मतदान का उत्साह लोगों में भरपूर है। इसके चलते ही रविवार को वोटर आईकार्ड बनवाने के लिए मतदान केंद्रों पर भीड़ लगी रही। चुनाव आयोग और राजनीतिक-सामाजिक संगठन भी चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें। लेकिन कई मतदाताओं का वोटर आई कार्ड गायब है।
विज्ञापन


इनके पास अन्य को पहचान पत्र नहीं है। ऐसे मतदाताओं को चुनाव आयोग ने ई-वोटर आईडी देने का निर्णय लिया है। कई बार मतदान से ठीक पहले भी अचानक वोटर आई कार्ड गायब हो सकता है। ऐसे में मतदाताओं को वापस दौड़ने या मतदान से वंचित रहने की परेशानी से नहीं जूझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह करना होगा
मतदाता अपना वोटर आई कार्ड नंबर चुनाव आयोग के कंट्रोल रूम के नंबर पर मैसेज कर दें। इसके लिए अपने मोबाइल केमैसेज बाक्स में जाकर लिखें- यूपीईपीआईसी स्पेस वोटर आई कार्ड नंबर लिखें और फोन नंबर- 9212357123 पर मैसेज कर दें। वहां से वापस मैसेज प्राप्त होगा। यह ई-वोटर आईडी केरूप में काम करेगा। मोबाइल का मैसेज दिखाकर मतदान किया जा सकेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed