फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Take the Delhi Metro to avoid jams.

जाम से बचने को मेट्रो से जाएं दिल्ली

Sat, 07 Feb 2015 09:51 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sat, 07 Feb 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन
Take the Delhi Metro to avoid jams.

अगर आप शनिवार को दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कई जगह पर चेकिंग और जाम से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में मेट्रो से यात्रा करना ही बेहतर रहेगा।

विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली में चुनाव के चलते शुक्रवार सुबह से ही बॉर्डर सील कर दिए गए हैं, जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

शनिवार को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। ऐसे में बॉर्डर क्रॉस करते ही लोगों को भारी चेकिंग से गुजरना पड़ेगा। शुक्रवार सुबह गाजियाबाद से दिल्ली एंट्री कर रही ज्यादातर गाड़ियों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन


सीओ अतुल कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली में चुनाव के चलते बॉर्डर के आसपास के इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी गई है। शुक्रवार सुबह से बॉर्डर सील कर दिए गए।

दिल्ली आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही दिल्ली पुलिस को भी चेकिंग में पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

सीओ ने बताया है कि ट्रांस हिंडन में यूपी गेट, खोड़ा कालोनी, महाराजपुर बॉर्डर, सीमा और तुलसी निकेतन सहित नौ स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।

सभी पर एक सब इंस्पेक्टर, पीएसी के दस हथियार बंद जवान, चौकी एवं थाने की फोर्स मौजूद रहेगी। 22 स्थानों पर पिकेट बनाई गई है, ताकि दिल्ली की सीमा में कोई भी व्यक्ति बिना जांच के नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह छह बजे से मतदान तक सभी सीमाएं सील
खोड़ा कालोनी, यूपी गेट, शालीमार गार्डन, सूर्य नगर, रामप्रस्था, सीमा, ज्ञानी बॉर्डर, तुलसी निकेतन, चंद्र नगर, रामपुरी सहित दिल्ली में प्रवेश के सभी रास्ते सील रहेंगे।


सुबह छह बजे से लेकर मतदान की समाप्ति तक कोई भी बिना इजाजत के प्रवेश नहीं कर सकेगा। यूपी गेट होकर गाजीपुर दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को जाम से परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed