फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tafreeh Festival concludes with happy memories

Delhi NCR News: सुखद यादों के साथ संपन्न हुआ तफरीह महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। तीन दिनों तक चला तफरीह आर्ट फेस्टिवल रविवार को सम्पन्न हो गया। 12 दिसंबर को कथा और स्टोरीटेलिंग से शुरू हुई यह यात्रा मुशायरे, कविता, लोककथाओं, दास्तानगोई, संवाद और संगीत से होती हुई आगे बढ़ी। यहां विभिन्न कला विधाएं अलग-अलग मंचों पर नहीं, बल्कि एक-दूसरे में घुलती दिखीं।
विज्ञापन

कविता ने कहानी से संवाद किया, संगीत ने विचारों को विस्तार दिया और रंगमंच एक साझा अनुभव में बदल गया। इस महोत्सव की खासियत उसका आत्मीय स्वरूप रहा। बड़े और औपचारिक मंचों से इतर, छोटे और निकटस्थ आयोजन स्थल ने कलाकार और दर्शक के बीच की दूरी मिटा दी। अंतिम दिन कविता-पाठ, साहित्यिक विमर्श और संगीत ने संवाद को और गहराया। “हिंदी पल्प और उसके पाठक” विषय पर चर्चा ने समकालीन पढ़ने की आदतों पर जमीनी बहस छेड़ी। समापन सत्र में अमर उजाला के फीचर एडिटर देव प्रकाश चौधरी और कलाकार प्रतिमा वत्स की उपस्थिति रही। इंडिया म्यूजिक कलेक्टिव के साथ लाइव जैमिंग ने आयोजन को उत्सवपूर्ण विदाई दी। सिली सोल्स फाउंडेशन की संस्थापक प्रियंका शर्मा की परिकल्पना में सजा तफरीह यह संदेश छोड़ गया कि कला का सबसे बड़ा काम शायद हमें थोड़ा धीमा करना और संवाद की जगह लौटाना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed