फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tabla Player accused of murder of Granthi of Gurudwara catched by police

दिल्ली: गुरुद्वारे में प्रमुख ग्रंथी की हत्या करने वाला दबोचा गया, आरोपी ने फोड़ दी थी मृतक की पत्नी की आंखें

Wed, 09 Dec 2020 10:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 09 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Tabla Player accused of murder of Granthi of Gurudwara catched by police
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली की आरके पुरम थाना पुलिस ने गुरुद्वारे में प्रमुख ग्रंथी की हत्या की गुत्थी 48 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छिपने के लिए हिमालय जा रहा था। उसने मृतक की पत्नी की एक आंख भी फोड़ दी थी।  

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार सेक्टर-6, आरके पुरम के प्रमुख ग्रंथी रविंद्र सिंह और उसकी पत्नी मनिंदर कौर के भर्ती होने की सूचना सफदरजंग अस्पताल से चार दिसंबर को मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता लगा कि गुरुद्वारे में तबला बजाने वाले दर्शन सिंह ने दोनों के सिर पर हमला किया था। 
विज्ञापन


मनिंदर कौर की एक आंख फोड़ दी थी। इलाज के दौरान रविंद्र सिंह की मौत हो गई थी। हत्या का मामला दर्ज कर आरके पुरम थानाध्यक्ष राजेश शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर देवेंद्र प्रनावा और एसआई विनोद कुमार की टीम ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि आरोपी देश में कई गुरुद्वारे में रह चुका है। टीमें दिल्ली, नांदेड व हरिद्वार भेजी गईं। जांच में पता लगा कि आरोपी इब्राहिमपुर, सहारनपुर, यूपी में हो सकता है। आखिरकार पुलिस टीम ने उसे नगीना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दर्शन सिंह के खिलाफ ऋषिकेश में एक मामला दर्ज है और इस मामले में भगोड़ा घोषित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed