{"_id":"59ac274f4f1c1be1278b4fa1","slug":"swine-flu-patient-toll-rises-to-48-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के संदिग्धों मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 48 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के संदिग्धों मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 48
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। धीरे-धीरे स्वाइन फ्लू लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। रविवार को स्वाइन फ्लू के आठ संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब स्वाइन फ्लू के कुल संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। वहीं पुष्ट मामलों की संख्या 25 पहुंच गई है। पिछले दिनों दो लोगों को स्वाइन फ्लू के कारण मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थय विभाग स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीजों व परिजनों पर नजर बनाए हुए है। अधिकांश मामले निजी अस्पतालों के हैं। अब बहुत से सामान्य खांसी के मरीज भी स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते जांच करवाने लगे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य निदेशालय के आदेश हैं कि मरीज की स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के बाद स्वाइन फ्लू की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
डिप्टी सिविल सर्जन डा. रामभगत का कहना है कि स्वाइन फ्लू के आठ नए संदिग्ध मामले आए हैं। निजी अस्पतालों से आए सभी मरीजों के सैंपलों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन