फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swine flu do not worry, here today Tammy flu.

स्वाइन फ्लू से घबराएं नहीं, आज से मिलेगी टेमी फ्लू

Sat, 03 Jan 2015 02:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 03 Jan 2015 02:44 PM IST
विज्ञापन
Swine flu do not worry, here today Tammy flu.
स्वाइन फ्लू से दहशत भरे माहौल के बीच एक राहत भरी खबर है। शुक्रवार रात स्वाइन फ्लू से बचाव की दवा टेमीफ्लू आ गई है। शनिवार से टेमी फ्लू पीड़ितों के परिजनों और आसपास रहने वालों के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में लगातार स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं। गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू से मॉडल टाउन निवासी महिला शील गोयल की मौत हो चुकी है, जबकि एक युवती समेत दो लोगों का दिल्ली में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रोग की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया था। इन सबके बावजूद यहां टेमी फ्लू दवा नहीं थी। सीएमओ बार-बार यही कह रहे थे कि दवाई के लिए केंद्र सरकार को लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को फिर रिमाइंडर भेजा गया था। सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि टीम दिल्ली से स्वाइन फ्लू की दवाओं केअलावा वैक्सीन, मास्क, ग्लब्स आदि ले आई है। संक्रामक रोग विभाग में सैंपल कलेक्ट करने की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है। शनिवार से टेमी फ्लू दवा मिलने लगेंगी।

सांसद ने दिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सांसद वीके सिंह ने शुक्रवार को डीएम विमल कुमार शर्मा और सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल से बातचीत करके इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की बात की।


उन्होंने कहा कि जनपद में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं इसलिए इसकी रोकथाम के लिए जो भी जरूरी कदम हों जल्द उठाए जाएं। सरकारी अस्पतालों से लेकर प्राइवेट अस्पतालों को अलर्ट जारी किया जाए, जिससे मरीजों को कोई परेशानी न हो।

भाजपा के मीडिया प्रभारी राजीव अग्रवाल ने बताया कि सांसद ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों को कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed