{"_id":"93a80f78f5c0e18e6ccda69c5c1600de","slug":"swine-flu-call-number-for-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू की आशंका पर इस नंबर पर करें कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू की आशंका पर इस नंबर पर करें कॉल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 28 Dec 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के मामले और एक मौत के बाद गौतमबुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के लक्षण या इस बीमारी से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए लोग कॉल कर सकते हैं। रविवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘जिले में स्वाइन फ्लू से निपटने के इंतजाम नाकाफी’ पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नंबर जारी किए हैं।
विभाग के मुताबिक, सरकारी और निजी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू संबंधी दिशा-निर्देश और नोडल सेंटर की जानकारी सोमवार को दी जाएगी।
टेमी फ्लू दवा दिल्ली से मंगाकर सरकारी अस्पताल को उपलब्ध करा दी जाएगी। विभाग के पास मास्क मौजूद हैं, लेकिन अस्पताल ने नहीं मांगे हैं।
हेल्पलाइन नंबर
सीएमओ---------------------------9582054784
सीएमएस---------------------------9582793537
जिला मलेरिया अधिकारी-----------9412492815