फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swine flu alert in faridabad

गर्मी में स्वाइन फ्लू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Wed, 31 May 2017 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 31 May 2017 06:35 PM IST
सार

-दो और संदिग्ध मामले आए सामने, कुल संख्या 11 हुई 

-दो और संदिग्ध मामले आए सामने, कुल संख्या 11 हुई
-स्वास्थ्य विभाग ने लार के नमूने जांच के लिए भेजे लैब 
-अब तक एच-1एन-1 संक्रमित तीन मरीजों की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो 
फरीदाबाद।

विज्ञापन
swine flu alert in faridabad

विस्तार

औद्योगिक नगरी में स्वाइन फ्लू के दो और संदिग्ध मरीज आए हैं। निजी अस्पताल में इलाज करा रहे इन मरीजों के लार का नमूना जांच के लिए एनसीडीसी लैब भेजा गया है। गर्मी के मौसम में एच-1एन-1 वायरस के सक्रिय होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई हैं, 18 डिग्री से अधिक तापमान पर प्रसुप्तावस्था(डॉरमेंट) में चले जाने वाला वायरस गर्मी में भी कैसे सक्रिय है विभाग इन कारणों की जांच करने में जुटा है।

विज्ञापन


गर्मी के मौसम में अब तक एच-1एन-1 संक्रमित तीन मरीज मिल चुके हैं जबकि 11 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। शहर में आए दिन हो रही बरसात के मद्देनजर जिला स्वास्थ्य विभाग डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से निपटने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को एक सप्ताह में दूसरी बार इस वायरस के संदिग्ध मामले प्रकाश में आए है। इस बार भी वायरस ने दो बच्चों को अपना शिकार बनाया है। दोनों बच्चों में एच1एन1 वायरस के लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की संदिग्ध मामले प्राइवेट हॉस्पिटल से आए हैं। अस्पताल से भेजे गए सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने वायरस की पुष्टि के लिए एनसीडीसी लैब दिल्ली भेजे हैं। इन बच्चों स्थिति के बारे में जानने के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी निर्धारित की है।

इसके अलावा विभाग ने एहतियातन इन बच्चों के भी सैंपल लिए हैं, ताकि इनके पैरेंट्स में वायरस होने पर तुरंत इलाज किया जा सकें और इस वायरस को फैलने से रोका जा सकें।


इस संबंध में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि एक प्राइवेट हॉस्पिटल से दो एच1एन1 वायरस संदिग्धों के सैंपल आए हैं। दोनों को जांच के लिए दिल्ली भेजा गया है। फिलहाल दोनों की स्वस्थ्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed