फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swimmer shivani kataria made a new record in dubai

साइबर सिटी की जलपरी ने दुबई में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Sun, 27 Apr 2014 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 27 Apr 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
swimmer shivani kataria made a new record in dubai

साइबर सिटी की जलपरी शिवानी कटारिया ने दुबई में एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है। उसने रविवार को चौथी इंटरनेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में रविवार को रोचक मुकाबले में रजत पदक जीता।

विज्ञापन


यह पदक उसे 100 मीटर फ्री-स्टाइल मुकाबले में मिला। इस जीत के साथ-साथ उसने एक अनूठा राष्ट्रीय कीर्तिमान भी स्थापित किया। जो किसी भी भारतीय स्वीमर के लिए सर्वश्रेष्ठ है।
विज्ञापन


शिवानी ने 100 मीटर फ्री-स्टाइल इवेंट में 58 सेकेंड की टाइमिंग दी। यह जूनियर और सीनियर वर्ग में किसी भी भारतीय तैराक का सबसे कम समय में इवेट पूरा करने का रिकार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस होनहार तैराक ने दुबई में आयोजित इस चैंपियनशिप के 200 मीटर फ्री-स्टाइल में कांस्य पदक जीता था। इसमें भी उसने स्वयं के बनाए राष्ट्रीय रिकार्ड को तोड़ दिया था। इसी प्रतियोगिता में उसने 50 मीटर फ्री-स्टाइल इवेंट में भी शिवानी ने रजत पदक हासिल किया था।

शिवानी कटारिया के पिता हरवीर कटारिया ने बताया कि वह अपनी बेटी की सफलता से काफी उत्साहित हैं। पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उसने तीन-तीन पदक जीता है।


इससे पहले भी चीन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उसने पिछले वर्ष हिस्सा लिया था। लेकिन इसमें उसे कोई मेडल नहीं हासिल हुआ था। मगर दुबई में उसने सभी कसर निकाल ली है। हालांकि शिवानी को स्वर्ण पदक नहीं जीतने का मलाल है। डीएवी स्कूल सेक्टर-14 में 11वीं क्लास की इस छात्रा की सफलता से स्कूल में भी काफी उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed