फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal will not end hunger strike, he has rejected offer for Chief Minister Arvind Kejriwal

अनशन खत्म नहीं करेंगी स्वाति मालीवाल, मुख्यमंत्री केजरीवाल की पेशकश ठुकराई

Sat, 21 Apr 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Apr 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Swati Maliwal will not end hunger strike, he has rejected offer for Chief Minister Arvind Kejriwal
केजरीवाल ने स्वाति से की अनशन खत्म करने की मांग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अनशन तोड़ने के मूड में नहीं हैं। शुक्रवार को समता स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य को देखते हुए उनसे अनशन खत्म करने का कहा है, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। स्वाति ने साफ कहा कि मांगें नहीं माने जाने तक वह अनशन नहीं तोड़ेंगी। 

विज्ञापन


लगातार पानी व जूस के सहारे अनशन कर रही स्वाति अब कमजोर दिखने लगी हैं। अनशन के आठवें दिन उन्होंने वित्त विभाग को नोटिस भेजा और उनसे दिल्ली पुलिस की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि दिल्ली पुलिस में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा अनुमोदित कई प्रस्ताव पिछले कई महीनों से वित्त मंत्रालय के पास लटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सूचना मांगी कि दिल्ली पुलिस की संख्या बढ़ाने के कितने प्रस्ताव विभाग में आए, उन पर क्या एक्शन लिया गया और अभी कितने प्रस्ताव लंबित हैं।

Swati Maliwal will not end hunger strike, he has rejected offer for Chief Minister Arvind Kejriwal
स्वाति से मिले गायक हरभजन मान - फोटो : अमर उजाला

हालांकि स्वाति ने केंद्र सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में दाखिल शपथ पत्र पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 12 साल से कम उम्र के बच्चों के बलात्कारियों को फांसी की सजा देने के लिए कानून में संशोधन करने पर विचार कर रही है। केवल अदालत में शपथ पत्र देने से कुछ नहीं होगा।  

अनशन स्थल पर स्वाति को समर्थन देने शुक्रवार को आम से लेकर खास लोगों के आने का तांता लगा रहा। गायक हरभजन मान, अभिनेत्री राजश्री पोनप्पा, वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह और पूर्व राज्यसभा सदस्य अली अनवर ने अनशन स्थल पहुंच कर उनके अनशन को समर्थन दिया। 

पूर्व सांसद अली अनवर ने कहा स्वाति मालीवाल एक अच्छे मुद्दे के लिए आंदोलन कर रही हैं इसलिए वह उन्हें सलाम करते हैं। हरभजन मान ने कहा कि  वह जहां भी जाएंगे स्वाति का संदेश हर जगह फैलाएंगे। 

फिल्म अभिनेत्री राजश्री पोनप्पा ने कहा कि एक कलाकार के रूप मे हमारा कर्तव्य है कि महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में स्वाति मालीवाल का साथ दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed