फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal today will break the fast, congratulations to the people of the country

पोक्सो एक्ट: स्वाति मालीवाल आज तोड़ेंगी अनशन, PM के अध्यादेश लाने पर देश की जनता को दी बधाई

Sun, 22 Apr 2018 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Apr 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
Swati Maliwal today will break the fast, congratulations to the people of the country
swati maliwal - फोटो : G. pal
राजघाट स्थित समता स्थल पर बीते आठ दिनों से अनशन पर बैठीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल रविवार दोपहर को अपना अनशन तोड़ेंगी। पोक्सो एक्ट में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने अनशन समाप्त करने का फैसला लिया है। एक्ट में संशोधन के लिए अध्यादेश लाने के फैसले पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया साथ ही जीत के लिए देश की जनता को बधाई दी है। 
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार दोपहर में स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री देश की बेटियों की आवाज सुनेंगे और देश में महिलाओं को बच्चियों की सुरक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाएंगे। उन्होंने पत्र में गुजारिश की जब तक उन्हें मांगों के पूरे होने का आश्वासन नहीं मिलता तब तक वह अनशन नहीं तोड़ेगी। पोक्सो एक्ट में बदलाव को लेकर लाए गए अध्यादेश को मंजूरी मिलने पर उन्होंने कहा था कि अभी सिर्फ आधी मांग पूरी हुई है, अभी भी 6 माह का प्रावधान नहीं जोड़ा गया है। 
विज्ञापन


हालांकि देर शाम उन्होंने अनशन रविवार को तोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि बहुत कम आंदोलनों ने इतने कम समय में सफलता पाई है। अध्यादेश में हमारी ज्यादातर मांगों को जगह मिली है। बच्चों के बलात्कारियों को फांसी, देश में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना, जल्द मुकदमा खत्म करना, और बलात्कार के मामले की जांच के लिए अतिरिक्त संसाधन देना। यह सभी कदम तीन महीने में उठाए जाएंगे। यदि तीन माह में यह कदम नहीं उठाएं जाएंगे तो फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थन देने गुरमेहर कौर भी पहुंची 

Swati Maliwal today will break the fast, congratulations to the people of the country
swati maliwal - फोटो : G. pal
छात्र कार्यकर्ता गुरमेहर कौर भी स्वाति मालीवाल को समर्थन देने के लिए अनशन स्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि स्वाति इस देश की सभी बेटियों की सहायता करती हैं। अपना उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब सभी लोग उन पर देशद्रोही बोल कर हमला कर रहे थे तब स्वाति ने उनके परिवार से बात करके उनकी हिम्मत बंधाई। वहीं जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शहेला राशिद ने कहा कि कुछ मुद्दों पर हमारे मतभेद हो सकते हैं मगर में इस लड़ाई में वह स्वाति के साथ हैं। 

पंजाब के नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खेरा पहुंचे 

शनिवार को पंजाब में नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खेरा भी मालीवाल को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने स्वाति की सभी मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि वह उनकी मांगों के साथ हैं।  वहीं पंजाब के 8 वर्तमान विधायकों ने भी अनशन स्थल पर पहुंच कर स्वाति मालीवाल को अपना समर्थन दिया। वहीं बॉलीवुड गायिका कैरोलिसा मॉटेरिओ, पत्रकार वेद प्रताप वैदिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ खान, पूर्व सांसद इलियास आजमी, कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय, तिब्बती संसद के डिप्टी स्पीकर आचार्य यशीदी भी समर्थन देने समता स्थल पहुंचे।        

अनशन स्थल पर कुछ लोगों की जेब कटी 

अनशन को अपना समर्थन देने केलिए पहुंचे कुछ लोगों की शनिवार को जेब कट गई। कुछ लोगों को जहां समय रहते पता चल गया। वहीं कुछ को वहां से जाने पर ही इसकी जानकारी मिली। असामाजिक तत्वों ने भीड़ का लाभ लेते हुए ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed